Gonda News: कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति ने पेश की सामूहिक नेतृत्व की मिसाल
गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। श्री दुर्गा पूजा जागरण समिति कैलाश बाग के तत्वावधान में सोमवार देरशाम श्री बालाजी शक्ति धाम मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर एक अनूठा निर्णय लिया गया। समिति ने अध्यक्ष समेत बड़े-छोटे पदों की परंपरा समाप्त करते हुए सामूहिक नेतृत्व की व्यवस्था अपनाने का फैसला किया। निर्णय के तहत किसी एक व्यक्ति को शीर्ष पद न देकर पांच-पांच पंच प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक की अध्यक्षता जोगिंदर सिंह जानी ने की। वक्ताओं ने कहा कि मां दुर्गा की सेवा में पद नहीं, बल्कि समर्पण और आपसी तालमेल महत्वपूर्ण है। बैठक में बताया गया कि दुर्गा पूजा समिति कैलाश बाग के अंतर्गत युवा भक्ति संघ, मातृशक्ति महिला मंडल और दुर्गा पूजा कैलाश बाग मुख्य समिति कार्यरत हैं। तीनों समितियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.