गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: गोण्डा। कृषि विज्ञान केंद्र, गोपालग्राम एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पौधरोपण एवं पोषण वाटिका कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 168 महिलाओं को सब्जी किट के साथ आम, आंवला, सहजन समेत फलदार पौधे वितरित किए गए।वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सीएम त्रिपाठी ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कुपोषण दूर करने में पोषण वाटिका की भूमिका बताई। प्रगतिशील किसान ओम प्रकाश पाण्डेय ने जैविक खेती, ममता त्रिपाठी ने संतुलित आहार और डॉ. आशीष पाण्डेय ने वैज्ञानिक खेती व कीट प्रबंधन की जानकारी दी। शशि बाला सिंह ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...