गोंडा, अक्टूबर 17 -- Gonda News: गोण्डा। दीनदयाल शोध संस्थान लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र, गोपालग्राम में शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीएम त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और स्वच्छ समाज की आधारशिला है। उन्होंने सभी से घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। इस मौके इंजीनियर मिथिलेश कुमार झा, डॉ. आशीष पांडेय, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. सुधांशु, हरिपाल सिंह, भगत राम, प्रभु राम, नितेश दुबे और अंजनी दुबे शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...