Gonda News: कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा
गोंडा, अगस्त 1 -- Gonda News: नवाबगंज (गोंडा) संवाददाता। कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के पर सात नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध क्रास केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा निवासी अजय यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गांव के पाटनदीन उनके घर के बगल में कूड़ा फेंक रहे थे। विरोध करने पर पाटनदीन के पक्ष के संचित, देवीदीन और निशा ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे गयालाल और संजय को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के पाटन दीन ने बताया कि कूड़ा फेंकने की बात को लेकर अजय यादव, गयालाल, संजय और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे संचित, देवीदीन और निशा को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.