Gonda News: किसान सभा ने ज्ञापन सौंपा
गोंडा, जुलाई 13 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। किसान सभा जिला कमेटी के बैनर तले सोमवार को पदाधिकारियों ने 7 सूत्रीय ज्ञापन और कृषि यन्त्रों, उर्वरक रसायनों को जीएसटी मुक्त करने की मांग की। किसान सभा जिलाध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व की भांति सब्सिडी दी जाए। खाद की कालाबाजारी बन्द की जाय, फसलों को छूट्टा जानवरों से बचाने के लिए मुफ्त में बाड़ की व्यवस्था की जाय, खेती की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाय, सराय जरगर अतिक्रमण मुक्त हो, थाना परसपुर की युवती को बरामद कराया जाय, महादेवा कला महंगी पुरवा में तालाब,समशान, बंजर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय। प्रदर्शन में महामंत्री अरूण तिवारी, अमर सिंह, कल्लू शाह, महफूज, तिलक राम, अरविन्द पाण्डेय,सगीर अहमद,आवेश,राम किशोर, विजय पाण्डेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- किसान सभा ने उप निदेशक कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.