Gonda News: किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 24वीं किस्त
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम और जिला कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में किसानों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम देखा। जिले के करीब साढ़े चार लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि अंतरित की गई है। मुख्य अतिथि राघव राम तिवारी ने किसानों को योजना का महत्व बताते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी ने पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 385406 किसानों के खातों में पहुंचे 77.08 करोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.