Gonda News: किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए हरियाणा रवाना हुआ
गोंडा, अक्टूबर 21 -- Gonda News: गोण्डा। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत 40 से अधिक किसानों के शैक्षिक भ्रमण दल को डीएम प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान हरियाणा के करनाल स्थित भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के साथ कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल के प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक, फसल उत्पादन, डेयरी विकास और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.