गोंडा, सितम्बर 22 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। इलाके के मोती बनकट का रहने वाला एक किशोर घर से निकलने के बाद लापता हो गया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीरबनकट के मजरा मोती बनकट के रहने वाली नीलम वर्मा के मुताबिक उसका 12 साल का लड़का वीर कुमार वर्मा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है इसका इलाज अयोध्या से चल रहा है, 17 सितंबर को दिन में करीब ग्यारह बजे किसी को बगैर बताए कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले भी वह दो तीन बार जा चुका है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...