गोंडा, अगस्त 17 -- Gonda News: खरगूपुर। सप्ताह भर पूर्व किशोर के गायब होने के मामले में पुलिस ने गुमशुदुगी किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाडिहवा के मजरा संझवल निवासी राकेश शुक्ल ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि मंगलवार रात 12 बजे उनका 13 साल का लड़का बिना बताए घर से चला गया। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि बालक के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...