Gonda News: किशोरी को युवक ने किया अगवा, मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि 6 जुलाई की शाम करीब पांच बजे कानपुर निवासी आर्यन उसकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के माता-पिता भी इस मामले में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष मोबाइल फोन और संदेशों के माध्यम से लगातार धमकियां दे रहा है। महिला ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.