Gonda News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया, एफआईआर
गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: बभनजोत। खोड़ारे थानाक्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश मे आया है,पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच मे जुटी हुई है। क्षेत्र के पीड़ित ने पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को 27 अक्टूबर की रात करीब 12 से एक बजे के बीच मौका देख सूरज पुत्र श्याम बिहारी निवासी ग्राम करतास जिला धनबाद, झारखण्ड बहला फुसला भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि भगाने में बंदरी पुत्र रामरूचि व काजल पत्नी साजन ने सहयोग किया है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.