गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: परसपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई द्वारा स्थानीय महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह की अगुवाई में संगठन के प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी ने पौधे रोपे। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर मंत्री नैमिष सिंह, सहमंत्री आयुष सिंह, दुर्गेश निगम, आशुतोष वर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- अभाविप ने स्थापना दिवस पर चलाया वृक्षारोपण अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...