Gonda News: कार सवार दबंगों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,अस्पताल में भर्ती
गोंडा, अक्टूबर 11 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार भोर में कार सवार दबंगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । इस घटना में भोला पांडेय (34) घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। भोला के पीठ व हाथ में गोली लगी है। छपिया थाना क्षेत्र के सुमेरपुर नाकई बनकट निवासी भोला पांडेय रविवार भोर अपने भांजे सूरज मिश्रा और शिवम पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से गोंडा जाने के लिए निकले थे। मसकनवा-हथियागढ़-गौराचौकी मुख्य मार्ग पर मदनपुर गांव के पास वे रुके हुए थे। इसी दौरान मसकनवा की तरफ से चार पहिया वाहन से कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.