Gonda News: कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो जख्मी, एक रेफर
गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर के बीचों-बीच महिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक घायल को हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। उधर, कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। शहर में मीना कॉम्प्लेक्स की रोड से निकले बाइक सवार सुरेश और सोनू जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने घायलों को तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुरेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.