Gonda News: कार्यशाला में गायत्री परिवार के 251 कुण्डीय महायज्ञ पर चर्चा
गोंडा, अगस्त 2 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। भागीरथी सिंह महाविद्यालय में रविवार को गायत्री परिवार द्वारा गोंडा के टॉमसन इंटर कालेज में नवंबर माह में आयोजित 251 कुंडीय महायज्ञ की तैयारी को लेकर रविवार को कार्यशाला आयोजित हुई। शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग से हो रही यज्ञ के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को सामाजिक व पारिवारिक संस्कारों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में गायत्री पीठ के जिला समन्वयक ठाकुर प्रसाद तिवारी व प्रचारक जवाहर लाल मिश्रा ने कहा कि यज्ञ और संस्कार ही समाज में शांति और सद्भाव की स्थापना करते हैं। विभिन्न संस्कारों को जीवन में अपनाकर ही व्यक्ति और समाज दोनों का उत्थान संभव है। कार्यशाला के माध्यम से यज्ञ में अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता कर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई। इस अवसर पर मंजू पाण्डेय, वीरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.