गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: गोण्डा। जिले में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के मामले में प्रशासन नेतहसील तरबगंज के लेखपाल संदीप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तहसीलदार तरबगंज की जांच आख्या के आधार पर की गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार संदीप कुमार यादव, लेखपाल क्षेत्र दौलतपुर, परगना नवाबगंज, तहसील तरबगंज, की ड्यूटी 13 और 14 जुलाई को राजस्व ग्राम दुर्जनपुर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर में लगाई गई थी। अभियान के दौरान पंचायत विभाग के कर्मचारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री की अद्यतन प्रगति संबंधी सूचना मांगी गई। लेकिन उन्होंने अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन की पुष्टि जांच में कर्...