Gonda News: कांवडियों के राह में रोड़ा बनेगी गड्ढेयुक्त जर्जर सड़क
गोंडा, सितम्बर 6 -- Gonda News: खरगूपुर,संवाददाता। पृथ्वीनाथ-आर्यनगर मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क टूटकर जगह - जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों के साथ ही दो व चार पहिया वाहनों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कजरीतीज पर्व के दौरान इस मार्ग से लाखों कांवड़िए कर्नलगंज स्थित सरयू नदी से जल लेकर पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने आते हैं। ऐसे में सड़क पर भारी जलभराव कांवड़ियों के लिए भी परेशानी का सबक बन सकता है। पानी भरे होने के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा कजरीतीज पर्व से पहले मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.