गोंडा, सितम्बर 28 -- Gonda News:  गोण्डा, संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन विस्तार के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को कांग्रेस भवन में चार लोगों को पार्टी में शामिल कराया गया। शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में शौकत अली समेत अन्य लो कांग्रेस का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर नए सदस्यों ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था रखते हुए पार्टी से जुड़े हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, अनीस नाना, मोहम्मद रिजवान, जितेश शर्मा, जाकिर अली, हरिराम वर्मा, विनोद सुकई भारती, सूरज मिश्रा और हरिश्याम सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।आज यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ का...