Gonda News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
गोंडा, नवम्बर 19 -- Gonda News: गोण्डा। कांग्रेस भवन में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी ने किया। कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि इंदिरा गांधी सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि भारत की ताकत थीं। देश की एकता, अखंडता और गरीबों के हक के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। गोष्ठी में डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब, सुकई भारती, हरिराम वर्मा, जानकी देवी, संतोष कुमार, प्रेमनाथ, छोटेलाल, राम नेग गिरी, जाकिर अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.