Gonda News: कांग्रेसियों के प्रदर्शन से पहले पहुंची पुलिस
गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: गोण्डा। वोटर अधिकार बचाओ मार्च और काला दिवस की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पर ही रोक दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने बताया कि कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध की तैयारी कर रहे थे, तभी कोतवाली नगर की पुलिस कार्यालय पहुंच गई और उन्हें साथियों समेत कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया। इसे उन्होंने लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया। कुरैशी ने कहा कि कार्यालय पर इस तरह किया गया अरेस्ट लोकतंत्र पर हमला है। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे दमनकारी बताया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रानी लक्ष्मीबाई पार्क में कांग्रेसियों ने मनाया 'काला दिवस' यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ : ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.