Gonda News: कहीं झाड़ियां तो कहीं टूटे कुलाबे,कैसे हो नहर से खेत की सिचाई
गोंडा, जुलाई 24 -- Gonda News: गोंडा संवाददाता । धान के रोपाई का मुख्य समय चल रहा है। ऐसे समय में किसानों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। नहर में अधिकतर स्थानों पर झाड़ियां उगी हुई है। जहां कहीं झाड़ियां नहीं है तो वहां कुलाबे टूटे नजर आ रहे हैं। ऐसे में नहर से खेत की सिंचाई करने में किसानों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसान इसको लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों ने अपनी समस्याओं में सुधार के लिए अभियंताओं से मिलकर बात रखी थी। इसके बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। जिससे स्थिति में अभी तक कोई खास बदलाव नहीं हो सका है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होकर किसानों की सिंचाई व्यवस्था को आसान बनाने के लिए लगभग 150 से नहर निकाली गई है। जिससे किसानों के खेत की सिंचाई आसानी से हो सके । किसानों का आरोप है कि इस समय नहरो से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.