Gonda News: कहासुनी के बाद युवक को लाठी-डंडों से पीटा
गोंडा, जुलाई 4 -- Gonda News: खरगूपुर,संवाददाता। मामूली कहासुनी पर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया गया। पुलिस ने दो अज्ञात सहित चार आरोपियों के विरुद्ध हमला व धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के नरायनपुर माफी गांव के अनिल तिवारी ने बताया कि वह रात लगभग नौ बजे बाजार से वापस लौट रहा था। रास्ते में भगवानदीन पुरवा के के पास सतीश शिल्पकार व दो अज्ञात व्यक्ति ने उसकी स्कूटी के आगे अपना मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए मारा, जान से मारने की धमकी दिया और मोबाइल भी तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि हमला व धमकी के आरोप में दो अज्ञात सहित चार आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.