Gonda News: कस्तूरबा विद्यालय परिसर का समतलीकरण कराएं
गोंडा, अक्टूबर 16 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय फरेंदा शुक्ल में शुक्रवार को सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे डीआईओएस रामचंद्र ने विद्यालय परिसर का समतलीकरण, पौधरोपण और खेल मैदान विकसित करने का निर्देश विद्यालय की वार्डन सरिता सिंह को निर्देश दिया। विकासखंड रुपईडीह के संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनगाई का भवन काफी जर्जर हो गया। इसे विभाग ने कंडम घोषित करते हुए विद्यालय को फरेंदा शुक्ल में बने छात्रावास में संचालित करने का निर्देश दिया। विद्यालय का भवन फरेंदा शुक्ल में स्थानांतरण होने पर विद्यालय की वार्डन सरिता सिंह के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती पूजा-अर्चना व हवन करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.