Gonda News: कलश यात्रा से हनुमान जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कटरा कुटी पर नौ दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को कलश यात्रा से हुई। यात्रा सुबह नौ बजे कटरा कुटी से निकाली गई इस यात्रा में बंजरग बली के दिव्य झांकी के साथ पीले वस्त्रों में बच्चे, महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा में राम दरबार , शिव दरबार, शक्ति स्वरूपा आदि की दिव्य एवं सुंदर झांकियां ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संस्था कटरा शिवदयालगंज द्वारा सजाई गई थी। यात्रा का सुंदरदास चौराहा, शिवदयालगंज बाजार, दुर्गागंज माझा में विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने जगह-जगह स्वागत कियाl इनमें श्री अवध रामलीला समिति ,जगत तारिणी दुर्गापूजा समिति, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता शामिल रहे। सरयू तट पर कथा की मुख्य यजमान भाग्यवती देवी ने सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोचार के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.