Gonda News: करोड़ों से बनी सड़क की की पटरी बही, जर्जर पुलिया से हादसे का खतरा
गोंडा, जुलाई 13 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। करोड़ों रुपये की लागत से बनी कटहा घाट-जेल रोड अब अपनी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। बताया जाता हैं कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) द्वारा करीब तीन वर्ष पहले निर्मित यह मार्ग तय आयु पूरी होने से पहले ही बदहाल नजर आने लगा है। बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क की पटरी बह गई है, जगह-जगह जलभराव है और राजेंद्रनाथ लाहिड़ी समाधि स्थल के पास पुलिया में दोबारा होल बन गया है। अधिवक्ता योगेश पांडेय, नीरज, जय प्रकाश सहित अन्य लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो यह मार्ग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। छावनी सरकार स्कूल के पीछे बनी सीसी सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क किनारे बनी नालियां कूड़े-कचरे से जाम होने के कारण वर्षा का पानी निकलने के बजाय सड़क पर जमा हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.