Gonda News: करनैलगंज में सुरक्षा जवानों की भर्ती को लगेगा कैंप
गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: गोंडा। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसआईएस लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न विकासखंडों में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। डीडीओ आदित्य तिवारी ने बताया कि नौ और 10 अक्तूबर को करनैलगंज में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे प्रतिदिन एवं 26 दिन प्रतिमाह ड्यूटी करनी होगी। अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 350 रुपये भर्ती कैंप स्थल पर ही ऑनलाइन जमा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.