Gonda News: करनैलगंज में पहली बार मनेगा गौ नवरात्रि का पर्व
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। करनैलगंज में पहली बार गौ माता को समर्पित गौ नवरात्रि का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। धर्म रक्षा सेतु सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित निराश्रित, दुर्घटनाग्रस्त एवं लाचार गोवंश की सेवा के लिए समर्पित श्री सिया जू कामधेनु गौ सेवा धाम में नौ दिवसीय धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री अग्रमलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य के निर्देशानुसार आयोजित यह उत्सव गोवर्धन पूजा से प्रारंभ होकर अक्षय नवमी तक चलेगा। पहले दिन विधि-विधान से गोवर्धन पूजा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद लगातार नौ दिनों तक प्रतिदिन 21-21 गौभक्त परिवारों द्वारा गौ माता का पूजन, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- दिवाली के अगले दिन या उसके बाद कब है गोवर्धन पूजा, पढ़ें पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.