गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पूरेडाल गांव में करकरा तालाब में बुधवार को 12 वर्षीय मासूम सुमित पुत्र सुनील की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह जब उसका शव तालाब में उतराता मिला तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। सुमित कक्षा पांच का छात्र था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मां रोशनी ने बताया कि बुधवार को वह गांव के पास धान की रोपाई करने गई थी। पास में एक चिता जल रही थी, इसलिए उन्होंने बेटे को डर से बचाने के लिए घर लौट जाने को कहा। किसी ने नहीं सोचा था कि घर की ओर बढ़ा वह मासूम कभी वापस नहीं लौटेगा। रास्ते में किन परिस्थितियों में वह करकरा तालाब में पहुंचा और डूब गया, इसका पता नहीं चल सका। शाम तक...