Gonda News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दस दिन पहले गिरा था बिजली का पोल
गोंडा, जुलाई 12 -- Gonda News: मोतीगंज /गोंडा, संवाददाता। गोंडा जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण मोतीगंज थाना क्षेत्र के चकसड़ गांव में रविवार सुबह 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। करंट से युवक का एक हाथ का आधा हिस्सा जल गया है। मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि प्रदीप सोनकर पुत्र उदय राज सोनकर के करंट की चपेट में आने के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, गांव में लगा विद्युत पोल 10 दिन पहले टूटकर गिर गया था। इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने पोल को ठीक कराने या लाइन हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को प्रदीप उसी टूटे पोल के संपर्क में आ गया और करंट की च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.