Gonda News: कभी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं से होगी वसूली
गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। देवीपाटन क्षेत्र में बिजली बकायेदारों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नेवर पेड यानी संयोजन के बाद से एक बार भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं से प्राथमिकता के आधार पर बकाया वसूली की जाएगी। विभाग ने ऐसे 3 लाख 62 हजार 184 उपभोक्ताओं को चिन्हित किया है। इन पर 1955.80 करोड़ रुपये बकाया है। मुख्य अभियंता देवीपाटन यदुनाथ यथार्थ के निर्देश पर नौ दिवसीय उपभोक्ता शिकायत निवारण एवं बकाया राजस्व वसूली महा-अभियान चल रहा है। अभियान के तहत अब तक 83 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। नोटिस के बावजूद भुगतान न करने पर 873 कनेक्शन काटे गए हैं। 203 खराब मीटर बदले गए हैं। जबकि, 3,160 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। विभाग ने 8,875 बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया है। भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.