Gonda News: कनेक्शन जोड़ने से इनकार पर पीटने का आरोप
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के करदा के पिछवरिया निवासी कृष्ण प्रसाद ने थाने पर तहरीर दी है कि वह मोहनपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइन मैन हैं। आरोप है कि वह शुक्रवार को रसूलपुर गांव में लोगों को बिल की रसीद देने गया था। वहां दो लोगों के कहने पर बिना बिल जमा किए उनके पहले कटे को कनेक्शन जोड़ने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों ने अपशब्दो का प्रयोग करते हुए उसे मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.