गोंडा, अक्टूबर 23 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कटरा कुटी धाम पर 30 अक्तूबर से 20वें हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत बजरंग बली की शोभा यात्रा और कलश यात्रा से होगी । कार्यक्रमाधिकारी डॉ अरुण सिंह ने बताया कि परंपरागत कलश यात्रा 30 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से कटरा कुटी धाम से शुरू होकर अयोध्या के सरयू तट तक जाएगी। वहां से मंगल कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस कटरा कुटी धाम पहुंचकर यज्ञशाला में कलश स्थापित करेंगे । 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक कथावाचक पंडित मिथिला शरण पांडे शाम सात बजे से रात दस बजे तक कथा का श्रवण कराएंगे। सात नवंबर को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूर्णाहुति हवन एवं विशाल भंडारे के साथ दस दिवसीय महोत्सव का समापन दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट के छप्पन भोग के महाप्रसाद के साथ होगा। शुक्रवार के मध्यान्ह महंत चिन्मयानंद दास ने बैठक ...