Gonda News: ऑनलाइन पेमेंट विवाद में मेडिकल स्टोर पर तोड़फोड़ और मारपीट
गोंडा, सितम्बर 27 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाने के अद्वैसा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर शनिवार शाम ऑनलाइन भुगतान को लेकर हुए विवाद में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष राहुल गुप्ता के अनुसार, ऑनलाइन पेमेंट खाते में न आने पर दवा देने से मना करने पर सुरेंद्र तिवारी, अतुल तिवारी और उनके साथियों ने दुकान में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में राहुल, ओंकार, रामानंद और सोम गुप्ता घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ अतुल तिवारी का कहना है विवाद होने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा मय दलबल के साथ हस्तक्षेप करते हुए उनकी पिटाई की है जिससे उन्हें काफी चोंटे आई है। फिलहाल वह मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें झगड़े की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.