Gonda News: ऑनलाइन कार्यों में लापरवाही पर वित्तविहीन स्कूलों को नोटिस
गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कार्यों में लापरवाही और जिले की खराब रैंकिंग पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने सख्त रुख अपनाया है। डीआईओएस ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर लंबित ऑनलाइन कार्य तत्काल शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है। सहायता प्राप्त विद्यालयों में काम अधूरा मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की चेतावनी दी गई है। डीआईओएस ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि विभागीय योजनाओं का काम ऑनलाइन पूरा किया जाना है, लेकिन विद्यालयों की लापरवाही के कारण जिले की रैंकिंग बेहद खराब है। इसे उच्चाधिकारियों और विभागीय निर्देशों की घोर अवहेलना माना गया है। विद्यालयों को एसएचवीआर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.