गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: गोंडा, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा रूट पर स्थित स्वामी नारायन छपिया-मनकापुर स्टेशन के बीच 10 और 11 अक्तूबर को ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉक कार्य के चलते ब्लॉक देने का फैसला किया है। इसके चलते डेढ़ दर्जन पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी है। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें दो दिन बदले मार्ग से चलेंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। गौरतलब है कि इससे पहले 26 और 27 सितम्बर को रेलवे ने काम कराने का फैसला किया था लेकिन अपरिहार्य वजहों से बाद में ब्लॉक निरस्त कर दिया था। गोरखपुर पैसेंजर समेत कई ट्रेनें दो दिन नहीं चलेंगी: 10 को 64220 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू, 64223/64224 मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-मन...