Gonda News: ऐसे तो टीबी से जंग जाएंगे हार, छह हजार मरीजों को पोषण राशि का इंतजार
गोंडा, अक्टूबर 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता । जिले में टीबी के खिलाफ जंग लड़ रहे करीब छह हजार मरीजों के सामने पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। इन मरीजों को लगभग डेढ़ साल से पोषण राशि नहीं मिल सकी है। जबकि योजना के तहत प्रत्येक मरीज को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाने थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह राशि पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में मददगार साबित होती है। भुगतान अटकने से मरीजों को इलाज के दौरान जरूरी पोषण जुटाने में भी परेशानी हो रही है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मरीजों को नियमित दवा देने के साथ उनके खानपान और पोषण पर भी विशेष जोर दिया जाता है। टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी माना जाता है। पर्याप्त पोषण मिलने से उन्हें बीमारी से उबरने में मदद मिलती है। इसके लिए सरकार की ओर से निक्षय पोषण योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.