गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा। एलबीएस डिग्री कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से मंगलवार को ललिता शास्त्री सभागार में ओपन इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें निजी रिजॉर्ट और रसोई की ओर से करीब 30 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। इनमें 12 छात्राओं का अंतिम चयन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. मनोज मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साक्षात्कार धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव और समृद्धि रमन ने लिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अरुण सिंह, डॉ. हरीश कुमार शुक्ला और डॉ. करुणेश दुबे ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Almora News: रोजगार मेले में 112 अभ्यर्थियों ने लिया भाग यह जानकारी कॉलेज की मीडिया प्रभारी डॉ. रेखा शर...