Gonda News: एलबीएस कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए कार्यक्रम कल से
गोंडा, अगस्त 1 -- Gonda News: गोण्डा। शहर के एलबीएस डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का इंडक्शन (अधिष्ठापन) कार्यक्रम तीन अगस्त से आयोजित होगा। बीए के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम सुबह 10 बजे ललिता शास्त्री सभागार, बीएससी का विज्ञान संकाय, बीकॉम का वाणिज्य संकाय, बीबीए व बीसीए का सुबह 8:45 बजे और बीएससी कृषि का सुबह 11 बजे विज्ञान संकाय में होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है। कार्यक्रम के समन्वयन एवं संचालन में प्रो अमन चन्द्रा, प्रो संजय कुमार पाण्डेय, प्रो संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रो अरविन्द कुमार शर्मा, डॉ माला सिंह सहित सभी विभागाध्यक्ष सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- को-ऑपरेटिव कॉलेज में नए नामांक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.