गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: गोण्डा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के बड़की बगिया निवासी राहुल पुत्र शिवराम एफआईआर दर्ज न होने से नाराज होकर परिवार के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। राहुल का आरोप है कि भूमि विवाद में गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। महिलाओं से मारपीट की, जातिसूचक अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि घटना की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और समय पर मेडिकल भी नहीं कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...