गोंडा, अक्टूबर 9 -- संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वास्थ्य महकमे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम कर रहे लगभग 16 सौ संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। खासकर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मिलने चिकित्सकीय सुविधाएं बाधित रहीं। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया। कर्मचारी नियमितीकरण के साथ ही कैशलेस इलाज व अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत करीब 1600 संविदा कर्मचारी जिले में कार्यरत हैं। जिनमें स्टाफ नर्स, एलटी, डाक्टर, एएनएम, बीपीएम, डीपीएम, एक्सरे टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय आदि शामिल हैं। यह कर्मचारी जिले से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है ...