गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के अनुमोदन के बाद पंचायत राज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीपीआरओ जीडी जैन की ओर से जारी आदेश में तीन एडीओ पंचायत का तबादला, एक नई तैनाती और दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रभारी एडीओ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कई ब्लॉकों में ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिवों) के कार्यक्षेत्र और क्लस्टर भी बदल दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक एडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव को परसपुर से हलधरमऊ, भूदेव सिंह को पंडरीकृपाल से झंझरी और राजेश कुमार वर्मा को हलधरमऊ से करनैलगंज भेजा गया है। मुख्यालय से संबद्ध मनोज कुमार गुप्ता को पंडरीकृपाल में नई तैनाती दी गई है, जबकि सत्येन्द्र कुमार सिंह को परसपुर और शैलेन्द्र कुमार मौर्य को इटियाथोक का प्रभारी एडीओ बनाया गया है。

ब्...