Gonda News: एचयूआरएल को एफपीओ ने शुरू की गेहूं बीज की आपूर्ति
गोंडा, अक्टूबर 24 -- Gonda News: गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) ने शनिवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) को गेहूं बीज की आपूर्ति शुरू की। कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने बताया कि किसानों को उन्नत किस्म का गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को बेहतर पैदावार हासिल करने में मदद मिलेगी। गोंडा से बीज आपूर्ति शुरू होने से जिले की कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की समृद्धि के लिए नई संभावनाएं विकसित होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.