गोंडा, जुलाई 3 -- Gonda News: बेलसर, संवाददाता। टेढ़ी नदी पर बन रहे पुल के पास जल जीवन मिशन और पीडब्ल्यूडी की घोर लापरवाही के कारण हुए भीषण ट्रक हादसे के बाद चांदपुर गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूरों का गुरुवार देर शाम गांव के निकट कोड़िया तालाब के किनारे नम आंखों के बीच दाह संस्कार कर दिया गया। एक साथ जब तीन चिताएं जलीं, तो पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया। हादसे में जान गंवाने वाले राजेंद्र को उनके बड़े बेटे संतोष ने मुखाग्नि दी, जबकि रामगुलाम को उनके बड़े बेटे विनोद ने अंतिम विदाई दी। सबसे हृदयविदारक दृश्य तब देखने को मिला जब दो-दो जवान बेटों को खोने वाले बुजुर्ग पिता राम बहादुर ने बदहवास हालत में अपने बेटे रविंद्र को मुखाग्नि दी। राम बहादुर के पांच बेटों में से दो (राजेंद्र और रविंद्र) इस क...