Gonda News: एक माह में सातवीं बार फाल्ट, 18 घंटे गुल रही बिजली
गोंडा, अगस्त 29 -- Gonda News: गोण्डा, हिटी। मनकापुर से मेहनौन विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन यहां के उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। एक माह में सातवीं बार फाल्ट आने से शुक्रवार शाम सात बजे से मेहनौन उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते करीब 21 घंटे तक बिजली गुल रहने से एक लाख से अधिक आबादी भीषण गर्मी और उमस में बेहाल रही। शनिवार को करीब साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी है। उधर, बिजली कटौती से शुक्रवार की रात चांदपुर फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों की आबादी को उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ा। शुक्रवार शाम लाइन में अचानक तकनीकी फाल्ट आने के बाद मेहनौन उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो गये, जिससे उमस भरी भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। रातभर पंखे और कूलर बंद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.