गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: बालपुर, संवाददाता। क्षेत्र के सरकारी विद्यालय चोरों के निशाने पर हैं। एक महीने में तीन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा घटना में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालपुर द्वितीय के रसोईघर का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर उठा ले गए। सिलेंडर चोरी होने से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था भी प्रभावित हुई और रसोइया के घर से सिलेंडर मंगाकर बच्चों का भोजन तैयार कराया गया। प्रधानाध्यापिका वीना श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी इससे पहले पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब...