गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक ही जमीन के दो इकरारनामे कर 30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली नगर में तीन लोगों के विरुद्ध ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई ग्राम सहदेया, उतरौला, बलरामपुर निवासी मोहम्मद याहिया खां की तहरीर पर हुई है। आरोपियों में उम्मेदजोत निवासी अयोध्या, महाराजगंज कांशीराम कालोनी निवासी मोहम्मद सगीर और आवास विकास निवासी मनोज वर्मा नामजद हैं। आरोप है कि विशम्भरपुर स्थित जमीन जो अयोध्या के नाम दर्ज है, को 30 लाख में बेचने का सौदा हुआ। 01 नवम्बर 2023 को उपनिबंधक कार्यालय गोण्डा में इकरारनामा कराया गया। एससी की जमीन बताकर परमिशन का हवाला देकर 10 लाख आरटीजीएस से और बाकी 20 लाख बैंक व यूपीआई से ले लिए गए। बाद में पता चला...