गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: गोंडा। रेलवे प्रशासन ने 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर- गोरखपुर एक्सप्रेस के संचलन समय में एक नवम्बर से निम्नवत परिवर्तन किया है। संशोधित समयानुसार ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर से 21.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोंडा से 01.40 बजे छूटकर इज्जतनगर 11.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस इज्जतनगर से 17.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोंडा से 02.30 बजे छूटकर गोरखपुर 07.00 बजे पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...