Gonda News: एक्सरे मशीन ने दिया दगा, उड़ गया साफ्टवेयर
गोंडा, अगस्त 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए लगी सौ एमएम एक्सरे मशीन ने सोमवार को अचानक दगा दे दिया। अचानक मशीन का साफ्टवेयर उड़ गया, जिसके बाद मशीन खड़ी हो गई। मशीन खराब होने के बाद अस्पताल में एक्सरे जांच का काम प्रभावित हो गया। आनन-फानन में मंगलवार सुबह ही मरम्मत करने वाली फर्म के इंजीनियर को बुलाया गया। सुबह से दोपहर बाद तक की कड़ी मशक्कत के बाद मशीन ठीक हो सकी। इस दौरान परेशानी से बचाने के लिए फिलहाल छोटी एक्सरे मशीन के सहारे किसी तरह जांच का काम कराया जा रहा था। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज एक्सरे जांच के लिए पहुंचते हैं। यह संख्या चार सौ से ऊपर तक पहुंच जाती है। ऐसे में सोमवार दोपहर सौ एमएम मशीन के खराब होने से जांच का दबाव छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.