Gonda News: उमरी फीडर में 7.13 करोड़ का राजस्व लॉस, वसूली महज 15 लाख
गोंडा, अगस्त 30 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। उमरी विद्युत फीडर पर बढ़ते हाई रेवेन्यू लॉस को लेकर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता (वित्त) यदुनाथ यथार्थ ने बेलसर विद्युत उपखंड के अवर अभियंता अमोद कुमार को नोटिस जारी कर फीडर पर राजस्व वसूली और चेकिंग अभियान की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है। 21 अगस्त को जारी नोटिस में कहा गया है कि उमरी फीडर पर हाई रेवेन्यू लॉस को कम करने के लिए लगातार चेकिंग और राजस्व वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद 19 अगस्त 2026 तक फीडर पर करीब 7.13 करोड़ रुपये का राजस्व लॉस होने के बावजूद महज 15 लाख रुपये की राजस्व वसूली हो सकी। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.