Gonda News: उमरी क्षेत्र में गांवों तक पहुंचा सरयू का पानी, रास्ते जलमग्न
गोंडा, सितम्बर 6 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद सरयू के तटीय माझा क्षेत्र में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐली-परसौली समेत कई गांवों में पानी घरों तक पहुंच गया है। सड़कें जलमग्न होने से गांवों का संपर्क प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों के सामने घर बचाने से ज्यादा पशुओं के लिए चारा जुटाना और जरूरी काम के लिए सुरक्षित आवागमन चुनौती बन गया है। ऐली-परसौली क्षेत्र में खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। वहीं, लगातार जलभराव के कारण कई परिवार जरूरी सामान समेटकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। घरों के आसपास पानी जमा होने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां-तहां रिसाव, सहमे हैं लोग बाढ़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.